ISRO Vacancy 2025: 10वीं पास और डिप्लोमा वालों को ₹92000 तक सैलरी, स्पेस सेंटर जॉब के लिए यहां करें अप्लाई
ISRO Vacancy 2025 Apply: भारत के अंतरिक्ष विभाग से जुड़ने का शानदार मौका आ गया है। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो आपके लिए बेहतरीन मौका है। इसरो ने फिटर, टेक्नीशियन समेत विभिन्न पदों पर फॉर्म निकाले हैं।
ISRO SAC Recruitment 2025: इसरो ने अपने स्पेस एप्लिकेशन सेंटर (SAC) के लिए नई भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए 24 अक्टूबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अगर आपका भी स्पेस सेंटर में नौकरी का सपना है, तो आप इस भर्ती अभियान का हिस्सा बन सकते हैं।
ISRO SAC Vacancy 2025: भर्ती का विवरण
| भर्ती निकाय | भारतीय अंतरिक्ष अनुंसधान संगठन (ISRO) |
| सेंटर का नाम | स्पेस एप्लिकेशन सेंटर (SAC) |
| पदों की संख्या | 55 |
| ग्रुप | ग्रुप सी |
| आवेदन शुरू होने की तारीख | 24 अक्टूबर 2025 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 13 नवंबर 2025 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | careers.sac.gov.in |
ISRO SAC Vacancy: पद का नाम
इसरो को निम्नलिखित पदों पर योग्य लोगों की आवश्यक्ता है:
- फिटर
- मशीनिस्ट
- इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक
- लैब असिस्टेंट केमिकल प्लांट
- आईटी/आईसीटीएसए/आईटीईएसएम
- इलेक्ट्रीशियन
- रेफ्रिजरेटर एंड एयर कडीशनिंग
- फार्मासिस्ट
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI या डिप्लोमा सर्टिफिकेट होना चाहिए।
आयु सीमा (Age Limit)
आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष तक होनी चाहिए। आयुसीमा की गणना 13 नवंबर 2025 के आधार पर की जाएगी। (आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी)।
सैलरी (Pay Scale)
चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार ₹21,700 से ₹92,300 तक (लेवल 3 और लेवल 5 के अनुसार) सैलरी दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:
- लिखित परीक्षा (Written Test)
- कौशल परीक्षा (Skill Test)
ISRO SAC भर्ती 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले इसरो SAC की ऑफिशियल वेबसाइट careers.sac.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'Current Openings' या 'Recruitment' सेक्शन पर क्लिक करें।
- संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें और नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें।
- 'Apply Online' पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- मांगी गई सभी जानकारी भरें, दस्तावेज अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।
महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)
| यहां से अप्लाई करें | यहां क्लिक करें |
| आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
